हादसों का हाईवे एनएच 52,आए दिन लील रहा जिंदगियां

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर बीकानेर नेशनल हाईवे नंबर 52 पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की घोर लापरवाही तथा रोड निर्माण के नियमों की अनदेखी व इसकी त्रुटि पूर्व बनावट के कारण प्रतिदिन बेगुनाह राहगीरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है | हादसों का हाईवे बन चुका यह नेशनल हाईवे नंबर 52 अब खूनी हाईवे का रूप ले चुका है, जिस पर ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरता जब जयपुर से सीकर तक किसी भयंकर सड़क हादसे में जान जाने की खबर अथवा एंबुलेंस का सायरन सुनाई ना देता हो |

इस नेशनल हाईवे 52 पर 10 पॉइंट ऐसे बने हुए हैं जहां पर इंसानों की बलि प्रतिदिन लगनी ही होती है | बावजूद इसके जिम्मेदार नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस ओर ध्यान नहीं दे रही |

हाल ही में सामोद, चौमूं के एक ही परिवार के 9 लोगों को इसी नेशनल हाईवे नंबर 52 पर पलसाना में भयंकर एक्सीडेंट में जान गवानी पड़ी है | जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अपने घड़ियाली आंसू बहाने तथा सोशल मीडिया में अपना कवरेज दिलाने, घटनास्थल अथवा प्रभावित व्यक्ति तक पहुंचते हैं और उस परिवार को श्रद्धांजलि देकर इतिश्री कर लेते हैं |  ऐसी ही एक दुर्घटना में गोविंदगढ़ के पूर्व सरपंच ओमप्रकाश शारदा ईश्वर को प्यारे हो गए, लेकिन अभी तक न तो एनएचआई इस ओर ध्यान दे रही और ना ही जनप्रतिनिधि | आखिर यह नेशनल हाईवे नंबर 52 और कितने बेगुनाहों की जिंदगी को लीलता रहेगा | 

तरुण जन कल्याण संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश सामोता ने कहा कि नेशनल हाईवे नंबर 52 अब "हादसों का हाईवे" बन चुका है | इस पूरी सड़क पर आए दिन हादसे होने का कारण, इस पर मौजूद डिवाइडर, मोड, घुमाव, पुलिया, अंडरपास के निर्माण में खामियों का होना है जिन्हें दूर किया जाना चाहिए ताकि आए दिन बेगुनाहों की जिंदगी से हाथ ना धोना पड़े |"

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments