जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर में बस-ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन लोगों की माैके पर, जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। 6 की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा इतना दर्दनाक था कि बस की केबिन में लोग बुरी तरह से फंस गए। घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। हादसा दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब मथानिया इलाके में हुआ है।
जानकारी के अनुसार सवारियों से भरी बस जोधपुर से चांडी जा रही थी। मथानिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर लोगों ने गाड़ियां रोकीं और लोगों को बाहर निकाला। खून से लथपथ घायल सड़क पर ही बैठ गए और दर्द से तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने पिकअप से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस 45 सीटर थी, लेकिन सवारियां ओवरलोड थीं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन मौके पर पहुंचे।
इधर, घटना की जानकारी के बाद सीएम अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे मथुरा दास हॉस्पिटल पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इस दौरान उन्होंंने पीड़ितों के घरवालों से बातचीत की। सीएम ने बताया कि घायलों की स्थिति ठीक है, लेकिन तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments