भारत-श्रीलंका तीसरा टी-20 आज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

राजकोट (संस्कार सृजन) भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच का नतीजा सीरीज का रिजल्ट तय करेगा। 


अभी तीन मुकाबलों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में टीम इंडिया पर श्रीलंका से पहली बार अपने घर में सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। भारत ने 4 साल पहले 2019 में अपने घर में द्विपक्षीय सीरीज गंवाई थी। तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। उसके बाद से भारत ने अपने घर में लगातार 11 सीरीज जीती हैं।

यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है, तो वह श्रीलंका से लगातार 5वीं टी-20 सीरीज जीत जाएगी। यदि हार्दिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम हारती है, तो वह पहली बार सीरीज गंवा देगी। दोनों टीमों ने भारत में अब तक 5 द्विपक्षीय सीरीज खेली हैं। 4 भारत ने जीती हैं, एक बराबर रही है।

देखिए दोनों टीमों की पॉसिबल-11

भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असलंका, भनुका राजपक्षे/सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments