जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान प्रदेश में पिछले 4 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। रविवार को संयुक्त शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में हर वर्ग के अधिकारी कर्मचारी का ट्रांसफर किया जा रहा है। लेकिन सिर्फ थर्ड ग्रेड टीचर्स का ही ट्रांसफर नहीं किया गया है। जो पूरी तरह से गलत है। ऐसे में अगर सरकार ने जल्द से जल्द नईं ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हमारा ट्रांसफर नहीं किया। तो प्रदेशभर के थर्ड ग्रेड टीचर सरकार के खिलाफ जयपुर में धरने पर बैठेंगे।
| फाइल फोटो |
संयुक्त शिक्षक मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि जब राजस्थान में बीजेपी की सरकार थी। तब कांग्रेसी नेता नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर के वादे करते थे। लेकिन सरकार बनने के 4 साल बाद भी अब तक ना तो हमारे लिए कोई ट्रांसफर पॉलिसी तैयार की गई, और ना ही टीचर्स के ट्रांसफर किए गए हैं। लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो टीचर्स के साथ उनके परिजन भी जयपुर में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
दूसरे राज्यों की पॉलिसी के आधार पर करेंगे बदलाव :-
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि हमारे विभाग ने ट्रांसफर के लिए पॉलिसी तैयार कर कार्मिक विभाग के पास भेजी थी। लेकिन कार्मिक विभाग संशोधन के लिए पॉलिसी को लौटा दिया है। ऐसे में अब देश के दूसरे राज्यों की ट्रांसफर पॉलिसी का अध्ययन करेंगे। वहां किस आधार पर ट्रांसफर हो रहे है। उनमें प्राथमिकता किस आधार पर दी जाती है। ऐसे सभी पहलुओं का अध्यन कर हम अपनी पॉलिसी में बदलाव करेंगे। जिसके आधार पर भविष्य में ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर किए जाएंगे।
12 सालों में केवल 2 बार हुए ट्रांसफर :-
राजस्थान में थर्ड ग्रेड टीचर्स का ट्रांसफर पिछले 12 साल में सिर्फ दो बार हुए हैं। 2010 में कांग्रेस सरकार ने जबकि 2018 में बीजेपी सरकार थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर कर चुकी है। वहीं राजस्थान में पिछले साल अगस्त महीने में शाला दर्पण पर टीचर्स से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें प्रदेश के 2.25 लाख टीचर्स में से 85 हजार ने अपने गृह जिले में आने के लिए आवेदन किया था। लेकिन 14 महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हुए। वहीं ट्रांसफर पॉलिसी में फिर से बदलाव की तैयारी शुरू कर रहे शिक्षा विभाग के खिलाफ अब ग्रेड थर्ड टीचर्स ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है।
85 हजार ने किया था ट्रांसफर के लिए आवेदन :-
राजस्थान में पिछले साल अगस्त महीने में शाला दर्पण पर टीचर्स से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें प्रदेश के 2.25 लाख टीचर्स में से 85 हजार ने अपने गृह जिले में आने के लिए आवेदन किया था। लेकिन एक साल से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हुए थे। वहीं ट्रांसफर पर रोक लगने के बाद अब थर्ड ग्रेड टीचर्स ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments