सांसद रामचरण बोहरा और विधायक रामलाल शर्मा ने जन आक्रोश यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश भाजपा की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के तहत चौमूं विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश रैली का शुभारंभ गढ़ गणेश मंदिर चौमूं से हुआ। जन आक्रोश यात्रा के रथ को जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा विधायक रामलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन आक्रोश रथ के साथ विधायक रामलाल शर्मा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


जन आक्रोश यात्रा गढ़ गणेश मंदिर चौमूं से रवाना होकर जेतपुरा, अनंतपुरा जेतपुरा, मोरीजा, सुलतानपुरा, फतेहपुरा, कुशलपुरा, विजयसिंहपुरा, समरपुरा और चीथवाडी पहुंची। यात्रा का शुभारंभ करते हुए जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सूबे का सीएम पहले अपने साथी को निकम्मा, नकारा बताता है और फिर उसे ही पार्टी की पूंजी बताता है ऐसी पूंजी को बाजार में लेकर जाओगे तो चलेगी कैसे। कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करती है लेकिन इसी सरकार के विधायक और मंत्री एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं। 

विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस की राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां का कांग्रेस नेतृत्व एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझा है, जनता का कोई धनीधोरी नही है। उन्होंने कहा कि हमारा जन आक्रोश चौमूं की जनता से किए गए वादों यथा बीसलपुर के पानी की वादाखिलाफी के विरुद्ध, गोविंदगढ़ तक मेट्रो लाने के वादाखिलाफी के विरुद्ध, चौमू में चल रहे ट्रांसफर उधोग के खिलाफ, आराध्य वीर हनुमान जी के रोप वे बंद करने के विरुद्ध, चौमूं नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ ये यात्रा रहेगी। 

जन आक्रोश रैली कार्यक्रम प्रमुख आशीष दुसाद ने बताया कि चौमूँ विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा का रथ 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक हर गांव, ढाणी, चौपाल तक पहुंचेगा। 4 साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही राज्य सरकार की कुशासन और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीतियों को आम जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात बासा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, देहात गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी प्रधान रामस्वरूप यादव, उप प्रधान कमला चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, जेतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, मुकेश रोज, त्रिलोक लोछिब, पवन चोपड़ा, दिनेश गोरा, जयप्रकाश चौधरी, कालूराम बड़बड़वाल, बन्नालाल जाटावाली, बाबूलाल जड़वाल, विष्णु नागर, हरदेव देवंदा, भगवान सहाय फौजी, जितेंद्र सिंह, शंकर रेगर, नानूराम सैनी, आलोक जांगिड़, प्रकाश हटवाल, नान्छीलाल शर्मा, पहलाद शेरावत, सुरेश जांगिड़, महेश सेरावत, राजेश चोपड़ा, सरपंच बाबूलाल गुर्जर, ओमप्रकाश दुसाद, मांगीलाल शर्मा, ओम प्रकाश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, मुकेश शर्मा, लालचंद यादव, मंजू देवी शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी, मीरा यादव, वंदना दिक्षित, युवा मोर्चा अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, अशोक सैनी, एनआर गोरा, योगेश यादव, एसटी मोर्चा, अध्यक्ष रामगोपाल मीणा, मुकेश चोपड़ा, बाबूलाल नंगलिया, मुकुल अग्रवाल, अर्पित सैनी, जितेंद्र सैनी, अखिल पारासर, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments