जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सव्यसाची केयर फाउंडेशन, जयपुर द्वारा महिलाओं के लिए एक सप्ताह की फ्री सिलाई कार्यशाला ”बुनाई” का आयोजन किया गया । यह कार्यशाला 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2022 तक चलाई गई। जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की चीज़ें जैसे पोटली, हेयर बैंड, पर्स, बैग, नेकबैंड, बंदरवाल, लटकन आदि सिखाया गया और बनाए गए।
प्रॉडक्ट्स को लोकल मार्केट में इन्ही महिलियों द्वारा सेल के लिए शोकेस किया जायेगा। सव्यसाची केयर फाउंडेशन इस कार्यशाला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे जो महिलाएँ अपना सारा समय घर को व्यवस्थित करने में लगाती है, वह कुछ समय निकाल कर अपने टैलेंट को निखारे और सामने लाएँ। अपने बनाए गए प्रॉडक्ट्स से कुछ आय कमाकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं।सव्यसाची केयर फाउंडेशन इन तरीक़ों की कई कार्यशालाओं द्वारा महिलाओं को एक प्लेटफार्म देना चाहता है जिससे वह ख़ुद आत्मनिर्भर बनें और परिवार में वह एक सिर्फ़ गृहणी नहीं बल्कि कंधे से कंधा मिलाने वाली एक सदस्य का दर्जा भी उन्हें मिले। डॉ.रुचि शर्मा व डॉ. मनीषा चौधरी, डायरेक्टर सव्यसाची केयर फाउंडेशन ने महिलाओं को इस कार्यशाला में आने के लिये प्रौत्साहित किया और भाग लेने के लिये बधाई दी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments