वर्कआउट करते हुए इस टीवी एक्टर का हुआ निधन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स की टीम ने करीब 45 मिनट तक इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए।

सिद्धांत टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते थे।

बताया जा रहा है कि वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पिछले कुछ समय में टीवी इंडस्ट्री से यह तीसरी दुखद खबर रही जब अचानक किसी एक्टर की मौत हुई। इससे पहले राजू श्रीवास्तव को जिम में दिल का दौरा पड़ा था। वहीं दीपेश भान क्रिकेट खेलते वक्त अचानक गिर पड़े थे और उन्होंने दम तोड़ दिया था। 

कुसुम से करियर की शुरुआत :-

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया। इसके इलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है। वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे। 

निजी जिंदगी की बातें :- 

सिद्धांत अपने पीछे पत्नी अलेसिया राउत और दो बच्चों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी अलेसिया सुपरमॉडल हैं। दोनों 2017 में शादी के बंधन में बंधे। यह उनकी दूसरी शादी थी। 2015 में उन्होंने इरा से पहली शादी की थी। सिद्धांत और इरा की एक बेटी है। दूसरी तरफ अलेसिया की पहली शादी से एक बेटा है। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments