कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुरलीधर गोठवाल को दी श्रद्धांजलि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चौमूं नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधर गोठवाल की 14वीं पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि मुरलीधर गोठवाल मेरे लिए बहुत ही सम्मान है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बहुत मजबूत किया। गोठवाल कांग्रेस पार्टी के सच्चे व सम्मान कार्यकर्ता थे। कांग्रेस पार्टी उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकती है तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गोठवाल के आदर्शों पर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मुरलीधर गोठवाल के परिवार जन रामगोपाल गोठवाल, अमित गोठवाल, विनोद गोठवाल ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नानकराम लांबा, कृष्णकांत जोशी, पार्षद रमेश चंद्र सैनी, कमल भातरा, मुकेश कुमार सैनी, हीरालाल जादम, सरपंच मुकेश कुमार मीणा, मनोहर सरावता, बाबूलाल गढ़वाल, रामस्वरूप सौंकरिया, प्रकाश सामोद, गेंदी लाल सैनी, कल्याण डागर, चंद्रभान सिंह चौहान, कैलाश चंद्र बुनकर, सुभाष कुमार सैनी, श्याम प्रताप सिंह गुर्जर, अभिषेक मोरदिया, महिपाल गुर्जर व राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोठवाल को श्रद्धांजलि दी।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments