जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
गुजरत / जयपुर (संस्कार सृजन) सीएम गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार की 18 स्कीम्स गिनाते हुए राजस्थान को मॉडल स्टेट बताया है। इसके जरिए गुजरात में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में विधानसभा चुनाव में वोटर्स को साधने के लिए वादा भी कर दिया है।
गुजरात में विधानसभा चुनाव की कैम्पेनिंग में जुटे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा- गुजरात में कांग्रेस ने 5 यात्राएं शुरू करने जा रही है। गुजरात में आप पार्टी आई है और बीजेपी जिस तरह प्रोपागेंडा कर रही है। उसे देखकर लगता है गुजरात में जो सत्ता विरोधी लहर सरकार के खिलाफ है ऐसा माहौल मैंने पहले कभी नहीं देखा, इतना भयंकर माहौल है। कांग्रेस ने जो अपने वचन प्रदेशवासियों को दिए हैं। राहुल गांधी आए तब भी दिए हैं। उसमें और वचन जुड़ते जा रहे हैं। हमारा कमिटमेंट है कि कांग्रेस पार्टी पब्लिक से जो वचन करेगी सरकार बनाने पर वो पूरा करेगी। ये हम सब पब्लिक से वादा करते हैं। हम 5 यात्राएं निकालकर जनता को बताएंगे कि हमारे वचन क्या हैं। हम वचन पूरा करेंगे ये उनको विश्वास दिलाएंगे। इससे मैं समझता हूँ कि एक माहौल बदलेगा। गहलोत बोले- आम आदमी पार्टी को तो गुजरात में घुसने का अधिकार ही नहीं है। पंजाब में उन्होंने महात्मा गांधी का चित्र हटा दिया। मैं केजरीवाल को कंडेम करता हूँ । उनका दुस्साहस कैसे हो गया। वो किस नैतिकता के आधार पर वोट मांग रहे हैं। लोगों को झूठे वादे करके गुमराह कर रहे हैं।
गहलोत ने बीजेपी-आप दोनों पार्टियों के लिए कहा-उनके दावों में दम नहीं है। हमारे दावों में दम है। आप चेक कर लीजिए। जो वचन राहुल गांधी ने जनता को दिए, वो हमने राजस्थान में लागू कर दिए। जो काम हमने (राजस्थान में) किया है वो हम यहां (गुजरात में) भी लागू करवाएंगे। इसलिए मैं उम्मीद करता हूँ कि इस बार जो माहौल है उसमें हम कामयाब होंगे। यहां सरकार कांग्रेस की बनेगी।
गहलोत ने मॉडल स्टेट राजस्थान की ये 18 स्कीम्स गिनाईं :-
CM अशोक गहलोत ने 18 स्कीम्स बताते हुए राजस्थान को मॉडल स्टेट बताया है। गहलोत ने कहा- मॉडल स्टेट राजस्थान में सेवा ही कर्म और सेवा ही धर्म है। राजस्थान के लोगों के हित में शुरू की गई सभी स्कीम्स के अच्छे रिजल्ट के साथ राजस्थान अपनी अनूठी स्कीम्स से देश के मॉडल स्टेट के रूप में उभर कर सामने आया है। खास बात यह है कि राजस्थान के मॉडल स्टेट होने और योजनाओं का प्रचार गुजरात के विधानसभा चुनाव की कैम्पिंग में भी गहलोत जमकर कर रहे हैं। इनमें ये 18 स्कीम शामिल हैं-
1.मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना- 10 लाख रुपए तक फ्री इलाज। अब तक 36.36 लाख मरीजों को 2963 करोड़ रुपए का फ्री इलाज मिला।
2.ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS)- राजस्थान में 1 जनवरी 2004 और इसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की।
3.सस्ती घरेलू बिजली- 38.18 लाख परिवारों का बिजली बिल जीरो हो गया। सभी घरेलू उपभोक्ताओं के शुरूआती 50 यूनिट बिजली का बिल माफ।
4.किसानों को सस्ती बिजली- कृषि बिजली रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की। कुल 16 हजार करोड़ रुपए का सालाना अनुदान।
5.मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना- किसानों को कृषि कनेक्शनों पर 1000 रुपए हर महीने का एडिशनल अनुदान। 7.85 लाख किसानों का बिजली बिल जीरो हुआ।
6. सामाजिक सुरक्षा पेंशन- बुजुर्ग, विशेष योग्यजन, विधवा, सिंगल वूमन समेत लगभग 1 करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है।
7.पालनहार योजना- अनाथ और दूसरे जरूरतमंद बच्चों को पात्रता के अनुसार 500 रुपए से 2500 रुपए तक की हर महीने आर्थिक सहायता। अब तक 6.51 लाख बच्चों को फायदा दिया।
8.बच्चियों को स्कूटी- स्कूल और कॉलेज जाने वाले 20 हजार बच्चियों को हर साल स्कूटी बांटने की स्कीम लगाई है।
9.विदेशों में पढ़ाई हुई आसान- राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत हर साल 200 बच्चों की विदेश में पढ़ाई का खर्चा राजस्थान सरकार उठाएगी।
10.इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी स्कीम- शहरों में 100 दिन के रोजगार की गारंटी। अब तक 3 लाख 17 हजार जॉब कार्ड जारी किए। मनरेगा में 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार राजस्थान सरकार दे रही।
11.सरकारी नौकरी- 1.32 लाख सरकारी नौकरी दी गईं। 1.21 लाख सरकारी भर्तियां प्रोसेस में हैं। 1 लाख पदों पर इसके अलावा भर्ती प्रस्तावित है।
12.इंदिरा रसोई- 8 रुपए में पौष्टिक और क्वालिटी वाला भोजन प्रदेश में 870 इंदिरा रसोइयां चलाकर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर थाली पर 17 रुपए सब्सिडी देती है।
13.उड़ान स्कीम- बच्चियों और महिलाओं को हर महीने 12 सैनेटरी नैपकिन फ्री। लगभग 1.45 करोड़ किशोरियां और महिलाएं लाभार्थी बनीं।
14.महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल- प्रदेश में 1658 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में क्वालिटी के साथ एजुकेशन बच्चों को दी जा रही है।
15. राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल- दुनिया का सबसे बड़ा खेल टूर्नामेंट राजस्थान में हुआ। जिसमें 30 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। इसी तर्ज पर अब शहरी ओलम्पिक खेल भी होंगे।
16.मुख्यमंत्री दूध उत्पादक संबल योजना- दूध उत्पादकों (पशु पालकों) को प्रति लीटर दूध पर 5 रुपए की सब्सिडी। अब तक कुल 718 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी।
17.टैबलेट बांटने की स्कीम- लगभग 93000 प्रतिभाशाली बच्चों को टैबलेट दिए जाएंगे।
18. टेक्नोलॉजी से डवलपमेंट- यूनीक आईटी इंस्टीट्यूट- राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट,जोधपुर। मेडी-टेक, क्लाइमेट टेक और एग्रीटेक जैसी प्रोग्रेसिव टेक्नीक पर रिसर्च के लिए राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ एवडवांस्ड लर्निंग,जयपुर। स्टार्ट-अप्स के लिए प्लग एंड प्ले फेसिलिटी- जयपुर, जोधपुर और कोटा में राजीव गांधी नॉलेज इनोवेशन हब। फिनिशिंग स्कूल-R-CAT |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments