गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। किसी भी व्रत को पूरा करने के लिए उससे जुड़े सभी नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है। शास्त्रों के अनुसार ,पीरियड के दौरान महिलाओं को पूजा -पाठ करने की इजाजत नहीं होती। पीरियड के समय महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं होती।
करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। लेकिन अगर करवा चौथ के दिन किसी महिला को पीरियड हो जाए तो अक्सर महिलाएं परेशान होने लगती है और एक जरूरी सवाल उन्हें बेचैन करने लगता है कि क्या पीरियड के वक्त उन्हें करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए ?
1. पीरियड के समय अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द और चिड़चिड़ापन होने लगता है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत शुरु करने से पहले व्रती को खूब सारा पानी पीना चाहिए। इससे पेट दर्द की संभावना कम हो जाती है।
2. पीरियड के समय महिलाओं को अक्सर कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में यदि कोई महिला व्रत करती है तो शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को अपने डाइट में सूखे मेवे शामिल करने चाहिए ताकि अधिक कमजोरी महसूस ना हो।
3. करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को पीरियड के समय किसी भी धार्मिक सामान को छूने से बचना चाहिए। आप मन में मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यदि सच्ची श्रद्धा हो तो मन में भी मंत्रों का जाप करके व्रत का संपूर्ण फल पाया जा सकता है।
4. व्रत समाप्त होने के बाद भरपूर नींद लें। इससे शरीर में होने वाली थकान और कमजोरी दूर होगी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments