गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूं में विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की है। बारिश के चलते विधानसभा क्षेत्र में सड़के पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी जिससे आवागमन काफ़ी प्रभावित हो रहा था।
विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नवीनीकरण कार्य की स्वीकृति जारी की गई है । जिसमें नांगल गोविंद से सिरसा बगड़ी 2.95 किमी लंबाई की सड़क के लिए 44.25 लाख रुपये, अन्तपुरा से चिमनपुरा तक 2.53 लंबाईकी सड़क के लिए 37.95 लाख रुपये, चिमनपुरा अंतपूरा से इटावा तक 1.80 लंबाई की सड़क के लिए 27 लाख रुपये, चीथवाड़ी सड़क आंकड़ा 1 लंबाई की सड़क के लिए 10.50 लाख रुपये, टाँकरडा बस स्टैंड से देवपुरा तक 1.91 लंबाई की सड़क के लिए 28.65 लाख रुपये दादिया फाटक से सीकर सीमा तक 1.50 लंबाई की सड़क के लिए 23.45 लाख रुपये डेहरा झिड़ा सड़क 1.88 लंबाई की सड़क के लिए 28.20 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सड़कों के नवीनीकरण से लोगों को यातायात सुविधा होगी और पिछले चार सालों में राज्य सरकार द्वारा सड़कों की अनदेखी के चलते आमजन को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है, सड़कों का नवीनीकरण कार्य शीघ्र ही शुरू होने से आमजन को राहत मिल पाएगी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments