गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत फतेहपुरा में पेयजल योजना का लोकार्पण विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत फतेहपुरा में 46.25 लाख की लागत से दो नलकूप एवं पाइपलाइन डालने का कार्य करवाया गया है। जिससे ग्राम पंचायत की ढाणियों तक पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम वासियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पिछले कई दिनों से ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या बनी हुई थी, अब लोगों को इस योजना से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का सरपंच बाबुलाल गुर्जर ने आभार जताया।
इस मौके पर भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य संतोषदेवी, महेश यादव, मुकेश बलेसरा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सरदार मल जाट, मंडल महामंत्री प्रकाश हाटवाल, जमन लाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामूडी देवी, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, कुशलपुरा सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल शर्मा, जेतपुरा सरपंच सुरेश गुलिया, वार्ड पंच मन्नालाल, मुकेश, कजोड़, कमल, शंकरलाल, रामस्वरूप, अर्जुनलाल, पुखराज, सुल्तान सिंह, लालाराम पुजारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments