मुलायम सिंह यादव की हालत आज और बिगड़ी

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत आज और बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है और जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता ने आज इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

बता दें कि, 82 वर्षीय सपा नेता मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले रविवार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मुलायम सिंह वह वर्तमान में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी काम किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं।

इससे पहले, इसी साल जुलाई महीने में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments