जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) संतश्री अमृतनाथ महाराज के जीवन और आदर्शों पर बनने वाली हिन्दी फीचर फिल्म अमृतनाथ विलक्षण अवधूत की कार्यशाला रविवार को सवाई सागर बगीची धाम चूरू में होगी। सवाई सागर बगीची धाम के महंत और फिल्म निर्माण के प्रेरक संत नाथ महाराज ने बताया कि रविवार को सवेरे 10:15 बजे सवाई सागर बगीची धाम चूरू में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। तत्पश्चात कार्यशाला में फिल्म के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। 

इस मौके पर फिल्म निर्देशक राजेंद्र सिंह शेखावत, गीतकार सुरेंद्र पारीक रोहित सहित फिल्म यूनिट के सदस्य मौजूद रहेंगे। महंत संत नाथ महाराज ने बताया कि फिल्म अमृत नाथ विलक्षण अवधूत के संबंध में रविवार रात्रि को आसपास के संतों और संत प्रेमियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी।  

इस दौरान यहां भजन संध्या भी होगी। संतश्री अमृतनाथ महाराज के जीवन और आदर्शों पर फिल्म निर्माण कंपनी श्री नाथजी महाराज प्रोडक्शन के द्वारा अमृतनाथ विलक्षण अवधूत हिंदी फीचर फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म की कहानी संत कुमार सारस्वत ने लिखी है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069