राठौड़ सिंगर्स ने करवाया गज़ल सम्राट जगजीत सिंह की आवाज का एहसास

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगर जयपुर के चर्च रोड स्थित रोटरी क्लब ऑडिटोरियम में ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की 11 वीं पुण्यतिथि पर सिंगर राजेंद्र परनामी और शशि परनामी द्वारा आयोजित "एक एहसास जगजीत सिंह लाइव इन कंसर्ट" का आयोजन किया गया | जिसमें राठौड़ सिंगर्स ने सम्राट जगजीत सिंह की आवाज का एहसास करवाया |

कंसर्ट में प्रसिद्ध गायक गोपाल सिंह राठौड़ ने अपनी बिंदास आवाज़ में जगजीत सिंह की ग़ज़ल "दुनिया जिसे कहते हैं जादू का खिलौना है" गाकर दर्शकों की तालियां बटोरी | इसी प्रकार सारेगामापा,वॉइस ऑफ राजस्थान की विजेता और वुडनोट प्रोडक्शन म्यूजिक अकादमी जयपुर की डायरेक्टर डॉ.पूजा राठौड़ ने अपनी सुरीली आवाज़ में "गम का खजाना तेरा भी है, मेरा भी है" गजल गाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया |

इस दौरान कार्यक्रम के चीफ गेस्ट पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, गेस्ट ऑफ़ ऑनर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश काकू ने जगजीत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की |

गौरतलब है कि राठौड़ फैमिली का सोनी टीवी पर प्रसारित वार परिवार सीरियल में ग़ज़ल,भजन और मांड गायकी के फ़नकार गोपाल सिंह राठौड़ और उनके सुपुत्र माही राठौड़, सुपुत्री और शिष्या डॉ.पूजा राठौड़ ने गायन प्रस्तुति देकर पूरी दुनिया में नाम कमाया है |

प्रोग्राम कोर्डिनेटर और वर्सेटाइल सिंगर मनोज ममनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगीता शर्मा, अल्पना राव, नाज़िम हुसेन, जावेद हुसैन,रहमान अली,महताब मेहंदी हसन,खादिम हुसैन, शौकत हुसैन आदि गज़ल गायकों ने नगमें पेश कर वाह वाही लूटी | कार्यक्रम का सञ्चालन प्रसिद्ध एंकर अरुण किम्मतकर ने किया | विडियो के माध्यम से देखें पूरी खबर .....!!!

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments