पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र जिंदल का जताया आभार

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नगर पालिका पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज से 8 वर्ष पूर्व 17 दिसंबर 2014 को वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने तत्कालीन उपखंड अधिकारी अशोक कुमार चौधरी को चौमूं कस्बे में महत्वपूर्ण स्थानों, चौकों , चौराहे, कॉलोनी आदि स्थानों पर साइन बोर्ड /संकेतक बोर्ड लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा था।


इसके बाद 6 वर्ष पहले 5 अप्रैल 2016 को वार्ड नंबर 10 की तत्कालीन पार्षद श्रीमती इंदु रानी कुलदीप एवं मेरे नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने तत्कालीन उपखंड अधिकारी अशोक कुमार चौधरी चौमूं कस्बे में संकेतक व साइन बोर्ड लगाने की मांग को लेकर दूसरी बार ज्ञापन सौंपा गया।

आज 8 साल बाद चौमूं नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र जिंदल के सार्थक प्रयासों से चौमूं कस्बे में पार्षद एवं मनोनीत पार्षदों के साइन बोर्ड लगाने का कार्य प्रारंभ करने पर वर्मा ने अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र जिंदल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौमूं कस्बे में महत्वपूर्ण स्थानों, चौकों, चौराहों, कॉलोनी, पार्को, बाजारों के स्थानों के नाम के भी साइन बोर्ड एवं संकेतक बोर्ड लगाए जाएँ  जिससे ना केवल आमजन को इन स्थानों के बारे में जानकारी होगी साथ ही शहर का सौंदर्य करण भी हो सकेगा।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments