बॉयफ्रेंड ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया नाबालिग से रेप

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में बॉयफ्रेंड द्वारा नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। घर मिलने आने पर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का वादा कर 6 सालों तक रेप करता रहा। प्रेग्नेंट होने के दौरान उसका अबोर्शन भी करवा दिया। हरमाड़ा थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

एसएचओ मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि मानसरोवर निवासी 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह पहले रोड नंबर-14 हरमाड़ा में रहती थी। साल 2016 में 17 साल की थी। जॉब के दौरान उसकी मुलाकात सुशील शर्मा नाम के युवक से हुई। बातचीत के दोनों फ्रेंड बन गए और मिलना-जुलना बढ़ गया। 5 जनवरी 2016 को आरोपी सुशील मिलने के लिए घर आया। वह घर पर अकेली थी। उसने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की।

नशा मिला होने के कारण वह कोल्डड्रिंक पीते ही बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर पिछले 6 सालों तक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच प्रेग्नेंट होने पर जबरन उसका अबोर्शन भी करवा दिया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी सुशील ने मना कर दिया। धोखा मिलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments