जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को लेकर कल भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर ने तिरंगा वाहन रैली निकाली। तिरंगा वाहन रैली को हर घर तिरंगा अभियान की सह संयोजिका, प्रदेश महामंत्री व सांसद दिया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद दिया कुमारी ने लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व आफिसों पर तिरंगा फहराए। रैली में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कई स्थानों पर रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
तिरंगा वाहन रैली भाजपा प्रदेश कार्यालय से रवाना होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक, कमिशनरेट आफिस पहुंची। शहीद स्मारक पर आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावार करने वाले शहीदों को श्रदाजंलि दी गई। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है उन्होंने हर घर झंडा फहराने की अपील की।जिलाध्यक्ष चेतन कुमावत ने बताया कि 15 अगस्त को देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा, जयपुर शहर द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।
इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली में कुलवंत सिंह शहर महामंत्री, विमल कुमावत शहर उपाध्यक्ष, पुनीत कर्णावत उपमहापौर, अजयपाल सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह शेखावत संयोजक बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, रणजीत सिंह सोडाला, महेंद्र यादव, श्रवण बगड़ी, सुनील कुमावत सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, सुनील कोठारी, दिनेश सैनी, सुनील गहलोत, महेंद्र सिंह पंवार, महेश सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004
0 Comments