उप प्राचार्य की सीधी भर्ती की मांग को लेकर उपखण्डअधिकारी को सौपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य स्तरीय ,उप प्राचार्य सीधी भर्ती परीक्षा करवाने की मांग हेतु, शिक्षकों द्वारा एक लिखित ज्ञापन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम उपखण्ड अधिकारी चौमूं सीमा खेतान को सौपा गया। राजस्थान उप प्राचार्य सीधी भर्ती संघर्ष समिति के प्रदेश समन्वयक पंकज कुमार पारीक ने बताया कि वर्तमान में सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उप प्राचार्य के पद सीधी भर्ती से नही भर कर पद्दोनीति से भरे जा रहे है जिससे नवयुवाओं को भर्ती से वंचित होना पड़ेगा।


इससे पहले 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से लिये जाते रहे हैं लेकिन अब नियमो में बदलाव होने से अधिकतर शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। उप प्राचार्य सीधी भर्ती 50% परीक्षा मांग हेतु, पूर्व में प्रधानाध्यापक L 14के पद को समाप्त कर राज्य सरकार द्वारा नव सृजित पद, जो कि L 14के समान ही है, इस पद पर पूर्व में 50% पद सीधी भर्ती से भरे जाते थे लेकिन सरकार द्वारा 2022शिक्षा सेवा नियम में परिवर्तन करके, सम्पूर्ण पदों को डीपीसी से ही भरे जाने का प्रावधान कर दिया है।

इस नियम से पूर्व में प्रधानाध्यापक पद पर सीधी भर्ती से चयनित होने वाले तृतीय श्रेणी एवम द्वितीय श्रेणी 3.5लाख, अवसर की समानता से वंचित हो गए हैं, यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो, राज्य स्तरीय आंदोलन शुरू किया जायेगा |

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता मनीष कुमार पिंगोलियां, शिक्षक महा संघ के प्रदेश महासचिव चंद्रभान सिंह, ब्लॉक प्रभारी मनोज कुमार जांगिड, ब्लॉक संयोजक विनोद शर्मा, एवम् ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह , प्रकाश सैनी, संतोष डागर, मोहन डागर, सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments