राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया डॉ. त्रिलोक सोनी को लोक गौरव सम्मान से सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

देहरादून (संस्कार सृजन) अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा नगर निगम देहरादून के सभागार में अखिल भारतीय शैक्षिक नवाचार, प्राकृतिक जैविक कृषि, शिल्प उद्यमी, पर्यावरिणीय पर्यटन, आध्यात्मिक विज्ञान समागम 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया।  

पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, वृहद पौधरोपण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीब निर्धन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, स्कूली शिक्षा से कोई बच्चा छूटे ना प्रवेश के लिए प्रेरित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी को लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने डॉ. सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की | 

अभ्युदय वात्सल्यम् के अध्यक्ष डॉ. गर्मी मिश्रा ने वृक्षमित्र के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा उनका त्याग, समर्पण आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगा। हमें खुशी हैं डॉ. सोनी द्वारा पौधा उपहार में देने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा आज समाज में दिखाई दे रही हैं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को एक एक तुलसी का पौधा उपहार में भेंट किये। कार्यक्रम में डॉ अशोक मिश्रा, पद्मश्री बसन्ती बिष्ट व माधुरी बड़थ्वाल, लोक गायक कुंदन कोरंगा, संजय पाठक, बुद्धीनाथ मिश्र, मेयर सुनील उनियाल गामा, गौरव गोयल व संचालन राष्ट्रीय कवि श्रीकांत ने किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments