जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
मुंबई / जयपुर (संस्कार सृजन) होली होराइज़न स्कूल कल्याण ( पूर्व ) के संस्थापक और वरिष्ठ समाजसेवी, अमेठी एवं मुंबई निवासी भगवान तिवारी का 85 जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ कल्याण पूर्व मे सैकड़ो चाहने वालों के बीच मनाया गया | इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने उनके जीवन की विशेष बातों को मंच पर प्रस्तुत किया |
इस प्रस्तुति ने उपस्थिति लोगो का मन मोह लिया | सबसे पहले उनके परिवार व उनके स्कूल स्टॉफ ने उनका फूल मालाओं से स्वागत तो किया ही साथ ही सब ने मिलकर आरती उतारी | उनके पुत्रो डॉ. रमाकांत क्षितिज, राजेंद्र तिवारी, शशिकांत तिवारी के साथ साथ पूरे परिवार ने बड़े उत्साह के साथ अतिथियों का भी स्वागत किया | इस आयोजन मे बहुत-सी विशेष बातों मे से एक भगवान तिवारी व भानुमती तिवारी के सुपुत्र डॉ. रमाकांत क्षितिज व उनके पुत्र श्रीकांत तिवारी ने एक नृत्य डांस प्रस्तुत कर शमा बंध दिया | उपस्थिति कई लोगों की आंखे भर आईं, लोग भाव विभोर हो गए | कई गणमान्य आंसू पोछते नज़र आये |
इस दौरान आयोजन मे नगर सेवक मनोज राय, पूर्व नगर सेवक प्रकाश तरे, पूर्व नगर सेवक जगदीश तरे, अरुण दुबे, केडी कॉलेज के संस्थापक सदानंद बाबा तिवारी, पत्रकार महेश दूबे, पत्रकार सुशील पाण्डेय, शिक्षाविद चन्द्रवीर यादव के साथ साथ सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थिति रहे | उल्लेखनीय है की इसी तरह का आयोजन पिछले दस वर्षो से उनके सुपुत्र अमेठी करते आ रहे हैं | डॉ. रमाकांत क्षितिज के माता-पिता के प्रति का भाव समाज के युवाओं के लिए अच्छा संदेश है, इससे माता पिता के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा | अंत मे डॉ. रमाकांत क्षितिज ने अमेठी, कल्याण के लोगों के साथ-साथ उपस्थिति सभी मान्यवरों के प्रति एवं समस्त तिवारी परिवार व क्षितिज परिवार का आभार प्रकट किया |
रिपोर्ट - विनोद कुमार दुबे
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments