गायत्री प्रज्ञा पीठ चौमूं के अध्यक्ष बने विनेश अग्रवाल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग स्थित गायत्री मंदिर मे आम सभा राजस्थान प्रदेश के मुख्य ट्रस्टी एवं  जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई | सहायक मुख्य ट्रस्टी टी आर शर्मा ने मिशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला | ट्रस्टी डॉ. प्रशांत भारद्वाज और सतीश भाटी ने भी मार्गदर्शन किया।

आम सभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया | जिसमे अध्यक्ष पद पर विनेश अग्रवाल , सचिव नंदकिशोर भातरा ,उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल एवं कार्यकरिणी सदस्य पद पर एडवोकेट जितेन्द्र सिंह बिजावत ,जगदीश शर्मा ,अशोक अग्रवाल,शैतान यादव ,महेंद्र विजय ,श्रीमती ममता जाट,बंशीधर सैनी को मनोनीत किया गया ।

इस दौरान सभी मनोनीत सदस्यों ने संकल्प लिया कि हम मिशन की गतिविधियों मे अधिक से अधिक समय देंगे। मुख्य ट्रस्टी ओ पी अग्रवाल ने  संबोधित करते हुए कहा कि सभी गायत्री परिजन एकजुट होकर मिशन के कार्यों को आगे बढ़ाये तथा सप्तक्रांति के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि यही मिशन कि मुख्य विचारधारा है | इससे अधिक से अधिक आम नागरिक को जोड़े | उन्होंने "हम बदलेंगे युग बदलेगा ,हम सुधरेगें युग सुधरेगा" का संकल्प दिलाया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments