दुनिया में सबसे खूबसूरत है इस महिला का चेहरा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

एजेंसी (संस्कार सृजन) दुनिया में सबसे खूबसूरत चेहरा किसका है? साइंस ने इस सवाल का जवाब दे दिया है | अमेरिकी एक्ट्रेस एंबर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं | State-of-the-art face-mapping data के मुताबिक, खूबसूरती में मामले में उन्होंने, किम कार्दशियन और ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस को भी पीछे छोड़ दिया है |


चेहरे की खूबसूरती को मापने के लिए Beauty Phi के ग्रीक गोल्डेन रेश्यो का इस्तेमाल किया था | हजारों साल से इसे परफेक्ट चेहरा मापने का सीक्रेट फॉर्मूला माना जाता है | इस फॉर्मूले के जरिए इस बात का पता चला कि 36 साल की एंबर का चेहरा 91.85 फीसदी एक्यूरेट है |

एंबर का टेस्ट लंदन के सर्जन डॉ जूलियन डी सिल्वा ने किया था | उन्होंने बताया कि यह टेस्ट लेटेस्ट फेशियल मैपिंग टेक्निक के जरिए किया गया था | तस्वीरों में, उनकी आंखें, भौहें, नाक, ओठ, ठुड्डी, जबड़ा और फेशियल शेप को मापा गया | चेहरे के 12 मार्कर प्वाइंट को एनालाइज किया गया | एंबर का चेहरा Greek ratio of Phi में 91.85 फीसदी एक्यूरेट है |

ग्रीक्स का मानना है कि सभी नेचुरल चीजों में रेश्यो होता है | वे मानते हैं कि दुनिया के सबसे खूबसूरत चेहरे का सीक्रेट फॉर्मूला भी इसी में है |

लंदन में Centre For Advanced Facial Cosmetic & Plastic Surgery चलाने वाले डॉ जूलियन डी सिल्वा ने कहा- हमलोग एक नए कंप्यूटर मैपिंग टेक्निक का इस्तेमाल करते हैं | इस तकनीक के जरिए, हम लोगों ने खूबसूरत चेहरे के पीछे के कुछ रहस्यों को खोज निकाला है |

इस तकनीक के जरिए किम कार्दशियन के चेहरे का भी टेस्ट किया गया | खूबसूरती में वह दूसरे नंबर पर रहीं | उनका चेहरा 91.39 फीसदी एक्यूरेट है |

खूबसूरती के मामले में केट मॉस तीसरे नंबर पर रहीं | उनका चेहरा 91.06 फीसदी एक्यूरेट है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments