2 बच्चों को छोड़कर फौजी की पत्नी 7 साल छोटे युवक संग भाग रही थी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

अलवर (संस्कार सृजन) शादीशुदा महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर खुद से उम्र में 7 साल छोटे प्रेमी के साथ भागने के चक्कर में थी। महिला का पति फौज में तैनात है। प्रेमी युवक उसके गांव का ही रहने वाला है और वह उसी के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाह रही थी, लेकिन पकड़ी गई।

सारी प्लानिंग हो चुकी थी और महिला 16 मई की रात अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने वाली थी। तभी उसका डेढ़ साल का बेटा रोने लगा। इस शोरशराबे में बाकी घरवाले भी जाग गए। ऐसे में महिला घबरा गई और लूट की झूठी कहानी बना डाली। लेकिन पुलिस जांच में उसकी खुद की करतूत उजागर हो गई। सामने आया कि घर में लूट करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का 20 साल का प्रेमी और गांव का ही युवक मनोज था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

फौजी की पत्नी का गांव के युवक से था अफेयर :-
मामला अलवर के बानसूर के हाजीपुर का है। परिवार ने बताया कि 16 मई की रात कुछ लोग घर में घुसे थे। इसके बाद महिला को बंधक बनाया। इसके बाद बदमाश 40 हजार समेत करीब 4 लाख रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए। इसकी 17 मई को बानसूर थाने में शिकायत दी गई। जांच शुरू हुई तो मंगलवार को पुलिस ने एक नया ही खुलासा किया।

एएसआई देशराज ने बताया कि महिला उस रात युवक के साथ भागने की फिराक में थी। लेकिन, 16 मई की रात करीब 2 बजे महिला का डेढ़ साल का छोटा बेटा जाग गया। वह रोने लगा तो सास भी जाग गई।

पुलिस की पड़ताल में खुलासा :-
पुलिस के मुताबिक महिला का करीब एक साल पहले से गांव के युवक मनोज(20) उर्फ मोनू पुत्र कालूराम यादव से संबंध थे। ये दोनों यहां से भागकर नई जिंदगी जीना चाहते थे। महिला की प्लानिंग थी कि वह दोनों बच्चों को घर पर ही छोड़कर जाती। उसका एक बेटा 8 साल का है। महिला की नौ साल पहले ही शादी हुई थी। पति जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात है।

ससुर सूबेदार पद से हैं रिटायर :-
महिला के ससुर भी फौज से रिटायर हैं। घर में इकलौते बेटे की बहू, दो पोते व सास-ससुर रहते थे। छोटा बेटा भी सास के पास अधिक रहता था। वह मां का दूध भी नहीं पीता था। उसे ऊपर का दूध ही पिलाया जाता था। सूबेदार पद से रिटायर्ड ससुर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की सही जांच करे। ताकि असलियत सामने आ सके।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments