जादू-टोने से एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने की कहकर तांत्रिक ढाई साल तक करता रहा रेप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। जादू-टोने से एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर मिलने बुलाया। इसके बाद रेप किया। जब नाबालिग विरोध करने लगी तो धमकाया कि जादू-टोने से जिंंदगी बर्बाद कर दूंगा। आरोपी पिछले ढाई साल से जादू-टोने से तबाह करने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा।


संजय सर्किल थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने गुरुवार सुबह पीड़िता का मेडिकल करवाया है। एसएचओ मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि सुभाष चौक निवासी 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि साल 2019 में वह हाजी कॉलोनी चांदपोल अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। वहां झोटवाड़ा निवासी मौलाना इरशाद (25) मिला। जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कहा मुझे जादू-टोना आता है, मैं एग्जाम में अच्छे नंबर दिलवा दूंगा। बातों में आने पर बातचीत होने लगी।

इसके बाद झोटवाड़ा में रिश्तेदार के जाने पर आरोपी उससे मिला। अपने साथ ले जाकर उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर जादू-टोना करके तबाह करने की धमकी दी। पिछले ढाई साल से आरोपी मौलाना इरशाद जादू-टोना कर तबाह करने की धमकी देकर लगातार उससे रेप कर रहा है। परेशान होकर पीड़िता बुधवार रात थाने पहुंची। आपबीती सुनाते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments