पॉप स्टार मैडोना को इंस्टाग्राम लाइव ने किया ब्लॉक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लॉस एंजिलस (संस्कार सृजन) पॉप आइकन मैडोना को इंस्टाग्राम लाइव ने ब्लॉक कर दिया है | उन्हें एक नॉटिफिकेशन मिला है, जिसमें चेतावनी के तौर पर समझाया गया कि उन्हें मंच पर 'दूसरों का सम्मान' करना चाहिए | इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पॉप मेगास्टार को हमेशा 'कानून का पालन' करने की चेतावनी दी | अपने मुख्य इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर एक वीडियो में मैडोना ने कहा 'दोस्तों हम लाइव होने जा रहे हैं | हमें लाइव से ब्लॉक कर दिया गया है? ये, क्या हो रहा है?' |

मैडोना ने एप पर शेयर की जाने वाली अपनी लगातार न्यूड तस्वीरों का संदर्भ दिया | उन्होंने मजाक में कहा कि 'उस समय तो मैं पूरी तरह से कपड़े पहने हुए थी|' उन्होंने कहा मैंने अपने जीवन में कभी इतने कपड़े नहीं पहने हैं|मैं स्पीचलेस हूं ! वहीं, इंस्टाग्राम ने पॉप मेगास्टार को एक चेतावनी जारी की, जिसमें समझाया गया कि उन्हें मंच पर दूसरों का सम्मान करना चाहिए और हमेशा कानून का पालन करना चाहिए |

चेतावनी के तौर पर उन्हें समझाया गया हम चाहते हैं कि इंस्टाग्राम प्रेरणा और अभिव्यक्ति के लिए एक प्रामाणिक और सेफ जगह है | इसे बढ़ावा देने में हमारी मदद करें | केवल अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करें और हमेशा कानून का पालन करें | इंस्टाग्राम पर सभी का सम्मान करें, लोगों को स्पैम न करें या नग्नता भरे पोस्ट न शेयर करें | नवंबर 2021 में पॉप स्टार ने इंस्टाग्राम पर खुद की उत्तेजक तस्वीरों को फिर से पोस्ट किया और आश्चर्यचकित थीं कि उन्हें बिना कोई चेतावनी दिए हटा दिया गया था, क्योंकि उन तस्वीरों में उनका निप्पल दिख रहा था |

उन्होंने लिखा 'मैं उन तस्वीरों को फिर से पोस्ट कर रही हूं, जिन्हें इंस्टाग्राम ने बिना किसी चेतावनी या सूचना के हटा दिया है | उन्होंने मेरे प्रबंधन को मेरे खाते को संभालने का कारण यह बताया कि मेरे निप्पल का एक छोटा सा हिस्सा दिख रहा है | यह बेहद आश्चर्यजनक है कि मुझे लगता है कि हम एक ऐसी संस्कृति में रहते हैं जो निप्पल को छोड़कर एक महिला के शरीर के हर इंच को दिखाने की इजाजत देता है!'

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments