जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन साल के फ्री डेटा के साथ फ्री स्मार्टफोन देने की घोषणा की थी। स्मार्टफोन घर की महिला मुखिया को मिलेगा। मुफ्त स्मार्टफोन के लिए जनाधार कार्ड होना जरूरी है। जिन महिला मुखियाओं को समर्टफोन देना है उनका पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास पहले से हैं। स्मार्टफोन के साथ एक सिम दी जाएगी। स्मार्टफोन दो सिम स्लॉट वाला होगा।
राजस्थान में 1.33 करोड़ महिलाओं को मुफ्त इंटरनेट के साथ स्मार्टफोन देने की योजना के लिए खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 1.33 करोड़ स्मार्टफोन खरीदने के लिए सरकार की तरफ से जारी 7500 करोड़ के टेंडर के लिए कल प्री-बिड बैठक की गई।
तीन साल तक फ्री डेटा के साथ 1.33 करोड़ स्मार्टफोन सप्लाई करने के लिए टेंडर में शामिल होने की इच्छुक मोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों और सरकारी एजेंसी राजकॉम्प के अफसरों के बीच चर्चा हुई।प्री बिड बैठक से स्मार्टफोन सप्लाई करने के टेंडर में शामिल होने वाली मोबाइल कंपनियों पर तस्वीर साफ हो गई है।
स्मार्टफोन सप्लाई के लिए टेंडर की 1 जुलाई को टेक्निकल बिड खुलेगी। इसमें जो कंपनी तकनीक रूप से योग्य पाई जाएगी, उसका नाम तय हो जाएगा। इस टेंडर के लिए तीन मोबाइल कंपनियों के बीच ही कंपटीशन होने की संभावना है। इनमें जीओ, एयरटेल, वोडाफोन शामिल हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments