बिहार में ड्राइवर ने ली झपकी, राजस्थान के 8 लोगों की मौत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर / पूर्णिया (संस्कार सृजन) बिहार के पूर्णिया में आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है बताया जा रहा है कि ट्रक पलटने से दबकर 8 लोगों की मौत हुई है हादसा जलालगढ़ के सीमा काली मंदिर के पास हुआ । 

जहां अभी मलबा हटाने का काम चल रहा है मरने वालों में सभी राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले थे इसमें एक दर्जन लोग थे। 8 लोगों की मौत के साथ ही 5 लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है ।

दरअसल, ट्रक पलटते ही लोहे के पानी के पाइपों के नीचे सभी मजदूर दब गए। इससे उनकी मौत हो गई। ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रहा था। तेज गति में होने के दौरान ही चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सभी लोग ट्रक में भरे लोहे के पाइपों पर ही बैठे हुए थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। शवों की शिनाख्त की कोशिश की गई। शवों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments