विभागीय अधिकारियों की अनदेखी व कंपनी के कार्मिकों की लापरवाही के चलते परेशान होने लगे है आमजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) पालिका क्षेत्र में जगह जगह चल रही खुदाई से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाईप लाईन डालने का कार्य करने वाली कंपनी के कर्ताधर्ताओं की लापरवाही व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी तथा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कंपनी के कर्मचारियों की ओर से लापरवाही इस कदर बरती जा रही है कि व्यापारी, राहगीर व मौहल्ले वासियों को करीब एक माह से परेशानी भोगनी पड रही है । ऐसे में ना तो कोई ध्यान देने वाला है और ना ही कोई कहने वाला है। ऐसे में बेखौफ कंपनी के कार्मिकों की कार्यवायी बदस्तुर जारी है । कंपनी की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना व डाइवर्ट की सूचना का बोर्ड लगाए सड़कों की तोड़-फोड़ कर खुदाई कर दी जाती है । जो एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक दुरस्त नही की जाती है । जिससे वाहन चालकों को ही नहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पाइप लाइन टूटने से होने वाली परेशानी का दंश अलग से झेलना पड़ता है।

इसी तरह का मामला वार्ड 22 में शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेली व पर्यटन की दृष्टि से देश में मशहूर चार चौक की हवेली के पास भातरों की गली का है जहां पिछले 25 दिनों से मौहल्ले के लोग राहगीर व व्यापारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। रोड कटिंग व खुदाई से टूटी पाइप लाइन से रोज पानी व्यर्थ जा रहा है साथ ही किचड़ से आमजन को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। अभी तक कंपनी के कार्मिकों ने सड़क की मरम्मत की है और ना ही लिकेज दुरस्त की है । यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त गली में बैंक की शाखा होने से बैंक में आने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments