फेसबुक फ्रेंड ने मिलने के बहाने घर बुलाकर किया युवती से रेप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गुलाबी नगर जयपुर में फेसबुक फ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। शादी का वादा कर पिछले तीन साल से लगातार युवती से रेप करता रहा। इस संबंध में वैशाली नगर थाने में पीड़िता ने बुधवार रात मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच एसएचओ वैशाली नगर हीरालाल सैनी कर रहे है।

प्रतीकात्मक फोटो 

एसएचओ हीरालाल ने बताया कि राजसमंद की रहने वाली 29 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह जयपुर के वैशाली नगर में किराए से रहती है। आरोपी शशिकांत शर्मा भी राजसमंद के भीम का रहने वाला है। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती शशिकांत से हुई थी। फेसबुक चैट के बाद दोनों एक-दूसरे से मोबाइल कॉल के जरिए बात करने लगे। बातचीत के दौरान आरोपी शशिकांत ने बताया कि वह मानसरोवर जयपुर में रहता है और उससे मिलना चाहता है।

फेसबुक फ्रेंड को मिलने के लिए उसने अपने घर पर बुलाया। घर में अकेला पाकर आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। पिछले तीन सालों से शादी करने का झांसा देकर लगातार घर आकर रेप करने लगा। परेशान होकर शादी करने की कहने पर आरोपी ने मना कर दिया और उससे दूरी बना ली। पीड़िता ने बुधवार रात थाने जाकर आरोपी शशिकांत के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments