जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन के संचालक राजेंद्र चौधरी व शिव सिंह मीणा ने बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट पेशेंट शीला देवी के सिर में गांठ होने की वजह से दोनों आंखों की रोशनी चली गई |
शीला देवी के ऑपरेशन के लिए पांच यूनिट ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन की टीम के भीम सिंह मीणा ने 13 वीं बार, धीरज मीणा ने दूसरी बार, कुलदीप गुर्जर ने पहली बार, संजय डोई ने पहली बार, ममता गुर्जर ने पहली बार सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया |
वही दूसरी ओर फाउंडेशन सह संचालक राजेंद्र चौधरी ने रात को 12 बजे बाद दुर्लभजी हॉस्पिटल में एडमिट पेशेंट रजनी जांगिड़ के लिए अपनी जीवन काल की 45 वीं बार रक्तदान करके मानवता का फर्ज निभाया |
रक्तदान जीवनदान फाउंडेशन की टीम लगातार गरीब व असहाय मरीजों की जान बचाने हेतु प्लेटलेट्स , ब्लड , प्लाज्मा आदि को लेकर लगातार डोनेट करके लोगों की मदद कर रहे हैं | फाउंडेशन की तरफ से मोहनलाल शेखावाला , अजय घूमना , किरण मीणा ने सभी रक्त वीरों का आभार प्रकट किया |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








.jpg)
0 Comments