संगठनों के चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर संगठनों के चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। 

डीआरओ लोकेश जिंदल, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व बीआरओ बी एल मीणा के सानिध्य में कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। लोकेश जिंदल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहमति व बहुमत से अध्यक्ष व कार्यकारिणी चुने जाएंगे। कांग्रेस पार्टी नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने ही विकास किया है और विकास करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को मनमुटाव दूर कर कांग्रेस को मजबूत बनाना चाहिए। कार्यकर्ताओं की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाए जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। 

इस मौके पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नानगराम लंबा, कृष्णकांत जोशी, डीसीसी उपाध्यक्ष गिरिराज देवंदा, सेवादल संगठक लल्लूराम सैनी सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments