जन आक्रोश सभा को लेकर विधायक रामलाल शर्मा किया कालाडेरा मंडल में जनसंपर्क

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी चौमूँ के कालाडेरा मंडल में ग्राम पंचायत वार रविवार को विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया। आगामी 20 जून को  विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित होने वाली जन आक्रोश सभा को लेकर भाजपा देहात मंडल कालाडेरा में जनसंपर्क के लिए पहुँचे विधायक रामलाल शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं द्वारा 20 जून को आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। 

विधायक रामलाल शर्मा ग्राम टांकरड़ा में आड़ागेला, शिव मंदिर टांकरड़ा, नयाबास कुमावतो की बगीची, श्रीराम मंदिर देवपुरा, पंचमुखी हनुमान मंदिर गुवारडी जयसिंहपुरा, अक्षरधाम स्कूल कालाडेरा, श्रीराम मंदिर कालाडेरा, संस्कार पब्लिक स्कूल कालाडेरा, सती माता मंदिर विमलपुरा, माधव दास मंदिर घिनोई, भोमिया जी का स्थान केरली की ढाणी, महामाया मंदिर आथुना बाढ़, बालाजी का मंदिर सबलपुरा, साई बाबा का मंदिर गोरी का बास, जेपी प्लाजा पंचायत के सामने डोला का बास, माताजी का मंदिर बड़ के नीचे बाई का बास,

गोपाल गौशाला शेखावत की ढाणी कानपुरा, बालाजी का मंदिर दौलतपुरा, बालाजी का मंदिर मंडा भिंडा, रघुनाथ जी का मंदिर नयाबास और सरस्वती आईटीआई कॉलेज बावड़ी गोपीनाथ में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचने की अपील की। इस दौरान भाजपा देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव साथ रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments