यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष सैनी ने इस जटिल ऑपरेशन को सफल कर रच दिया इतिहास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के रींगस रोड स्थित सैनी हॉस्पिटल के यूरोलॉजी सेंटर के यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशुतोष सैनी ने 5 वर्षीय बच्चे का सफल ऑपरेशन कर एक नया इतिहास रच दिया है |

डॉ. आशुतोष सैनी ने संस्कार सृजन संवाददाता को बताया कि करीब 15 दिन पहले खंडेला से एक 5 वर्षीय बच्चे को लेकर परिजन आए थे |। बच्चा जन्मजात पेशाब के रास्ते की विकृति से जूझ रहा था। जिससे उसे पेशाब करने में भी बड़ी समस्या से गुजरना पड रहा था |

डॉ. सैनी ने बताया कि बच्चे को आगे जाकर वैवाहिक जीवन में भी समस्या आ सकती थी। उसको एक जटिल ऑपरेशन के द्वारा ही सही किया जा सकता था। जिसकी सफ़लता की दर काफी कम होती है। लेकिन डॉ. सैनी ने नि:शुल्क सफल ऑपरेशन कर बच्चे को इस बीमारी से छुटकारा दिलाया है। 

बच्चे के परिजन अमर सिंह खंडेला ने बताया कि इस बीमारी के इलाज के लिए लोग एसएमएस जयपुर जाया करते थे। अब यह सुविधा सैनी हॉस्पिटल में नि:शुल्क उपलब्ध है। हमारा बच्चा 15 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौट रहा है | इस सफल ऑपरेशन के  लिए मरीज के साथ वालो ने डॉ. सैनी को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है की सैनी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी सेंटर का शुभारम्भ हुए करीब 8 महीने ही हुए हैं | इस दौरान सभी केस सफल हुए हैं |

इस मौके पर हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. बी एस सैनी (वरिष्ठ सर्जन), डॉ. पूजा (चर्म रोग विशेषज्ञ), डॉ. आशीष (डेंटल सर्जन), डॉ. राजेश सैनी,मेनेजिंग डायरेक्टर शंकर लाल,कुंदन कँवर,भवानी सिंह शेखावत,मंजू कँवर, सांवर मॉल बाज्या,मोहित,राहुल,महेश कुमार सैनी सहित समस्त हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments