जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) आज जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कलेक्टर राजन विशाल ने पुलिस, वन विभाग, नगर निगम, पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशु क्रूरता रोकने के लिए सख्ती से पालना के निर्देश दिए। साथ ही शिकायत के लिए दूरभाष नंबर 0141-237 3237 जारी कर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना कर निवारण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति दी गई।
बैठक के दौरान समिति के सदस्य व गौ रक्षक दल अध्यक्ष शेरसिंह कुमावत ने गोविंदगढ़ के आस पास के इलाकों में प्रशासन से आए दिन खुले कुंओं में पशुओं के गिरने से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए गौचर, आबादी व वन विभाग क्षेत्र में खुले पड़े कुंओं को ढकवाने और नदी नालों, जलभराव तालाब, गौ चारण क्षेत्र में फैक्ट्रियों का दूषित जल डालने वालों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता 1970 की धारा 133 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीरबल सिंह, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार, भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से मनीष सक्सेना, एडवोकेट महेंद्र सिंह कच्छावा, लोकेश डेनवाल सहित वन विभाग, पुलिस, नगर निगम के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments