गौसेवकों की गौसेवा के कायल हैं आमजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) हम बात कर रहे हैं गौ सेवा सहित बेजुबान जानवर व पक्षियों की सेवा को समर्पित वन्दे मातरम् जन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की । जो शहर में बीमार असहाय गौवंश की सेवा के साथ बेजुबान जानवर व पक्षियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करा उनका निःशुल्क इलाज के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।


गौभक्त स्व.प्रमोद पुरोहित ने करीब 5 साल पूर्व युवा साथियों के साथ समिति का गठन कर गौवंश की सेवा में जूटे। इसी पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के युवा समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता सुशील पुरोहित के नेतृत्व में यहां जैपुरिया कुआं के पास गौ सेवा केन्द्र का निर्माण करवा कर गत दिनों राजस्थान गौ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष महंत दिनेश गिरी महाराज से लोकार्पण करवा उक्त केन्द्र पर गौ वंश व बेजुबान जानवरो की सेवा की जा रही है। बिमार व असहाय गौवंश को स्वयं के साधन से केन्द्र तक निःशुल्क लाकर सेवा की जाती है।


समिति के युवा कार्यकर्ताओं को  सोमवार को चौपड़ बाजार में निराश्रित नंदी के इलाज की जानकारी मिलने पर  समिति के सदस्य अंकित बागड़ी, सुमित बागड़ी, मनीष सामरिया, पंकज बागड़ी, संजय सांखला, मनोज सैनी, रोहित,चीकू आदि ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा इलाज किया तथा समिति के साधन से केन्द्र पर लाकर सेवा कार्य में जूटे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments