आज 1 अप्रैल का राशिफल : इन 2 राशियों के लिए जोखिम भरा है समय, वाहन चलाने में बरतें सावधानी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 1 अप्रैल 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी  की पूजा- अर्चना की जाती है। अंतरर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 1 अप्रैल 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आय वृद्धि के साधन विकसित होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्‍थान पर जाना हो सकता है।

वृष राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान बदल सकता है। आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर च‍िंति‍त रहेंगे।

अंतरर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य 

मिथुन राशि- मन अशान्त हो सकता है। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि हो सकती हे। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खानपान के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धार्म‍िक आयोजन में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं।

सिंह राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार की समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशांत रहेगा। मीठे खानपान में दिलचस्‍पी बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से लाभ होगा।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगी। सुखद समा चार म‍िलेगा।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्‍थिति से परेशान हो सकते हैं।

धनु राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। पिता का साथ रहेगा। सेहत का ध्‍यान रखें। क्षणे रुष्‍टा-क्षणे तुष्टा की मन स्‍थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मकर राशि- आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्थान परिवर्तन सम्भव है। मित्रों का सहयोग रहेगा। घर-पर‍िवार में धार्म‍िक कार्य होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम बनने की उम्‍मीद है।

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वाहन के रख-रखाव एवं वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा में सुधार होगा। आत्‍मविश्‍वास में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

मीन राशि- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में अशांति रहेगी। मन परेशान हो सकता है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments