बीएड कर रही छात्रा ने अवैध संबंध बनाने के लिए मना किया तो पिलाया जहर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भरतपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश के भरतपुर जिले में एक छात्रा के साथ पढ़ने वाले कुछ मनचले छात्रों ने जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। छात्रा की तबियत बिगड़ी और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। छात्रा ने मरने से पहले अपनी मां को सारी घटना के बारे में बताया। छात्रा बीएड फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ मनचले उसे करीब डेढ़ महीने से लगातार परेशान कर रहे थे। छात्रा के पैरों पर सफ़ेद निशान थे, जिसे लेकर वह उस पर टोंट कसते थे, इसके अलावा वह छात्रा से अवैध संबंध बनाने को लेकर भी जोर डालते थे।

घटना 5 अप्रैल की है। छात्रा इलाके के डीपीएम कॉलेज से बीएबीएड कर रही थी। उसने इसी सत्र में कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह मामा के घर हलैना थाना इलाके में रह रही थी। छात्रा के परिजनों ने बताया कि डेढ़ महीने से कॉलेज के लड़के उसे परेशान कर रहे थे। अवैध संबंध बनाने का दवाब बना रहे थे। कॉलेज में टीचर्स से शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुना। इससे लड़कों का हौसला बढ़ा। संबंध नहीं बनाए तो 5 अप्रैल को लड़कों ने लड़की को जबरन जहर पिलाकर मार डाला।

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक 5 अप्रैल को छात्रा दोपहर 3 बजे कॉलेज से निकली। आरोपी लड़कों ने उसका पीछा किया। टोंट कसे और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की को उन्होंने जबरन कोई पेय पिला दिया। वह घर आई तो उसे उल्टियां होने लगी। करीब शाम 5 बजे उसे आरबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अगले दिन 6 अप्रैल को सुबह 9 बजे पोस्टमार्टम हुआ। शाम को पुलिस में परिजनों ने शिकायत दर्ज की। देर शाम एफाआईआर दर्ज कर ली गई। आज पुलिस मामले की जांच करने लड़की के मामा के घर और कॉलेज पहुंची।

मामा के घर रहती थी छात्रा
छात्रा के मामा हलैना थाना इलाके में रहते हैं। वह उनके पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि एडमिशन के बाद से ही उसकी क्लास में पढ़ने वाले कुछ छात्र उसके रहन-सहन को लेकर और उसके पैरों पर सफ़ेद निशान को लेकर फब्तियां कसते थे। फरवरी से छात्रा परेशान थी। परिजनों का कहना है कि साथ पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। वे उसे रास्ते में परेशान करते और उसके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाते। तब भी उन्होंने छात्रा को रास्ते में कुछ पिलाने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय वह वहां से भाग गई। छात्रा ने अपने परिजनों से भी छात्रों के बारे बताया था, जिसके बाद छात्रा के परिजन कॉलेज उससे मिलने पहुंचे। लेकिन कॉलेज में छात्रा के परिजनों को उससे मिलने नहीं दिया गया।

शिकायत के बाद टीचर ने नहीं की कोई कार्रवाई
छात्रा के घरवाले मामा के घर उससे मिले और सारी घटना के बारे में उससे पूछा, तब छात्रा के परिजनों ने कॉलेज में जाकर छात्रों की शिकायत की। इस पर टीचर ने छात्रों को डांटने की बजाए प्रार्थना के समय सभी स्टूडेंट्स के सामने कहा कि यह लड़की दो चार लड़कों को मरवा कर छोड़ेगी। जिसके बाद वह और भी ज्यादा डिप्रेशन में आ गई। शिकायत के बाद भी टीचर ने छात्रों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की।

5 अप्रैल को छात्रा को पिलाया जहर
18 साल की छात्रा के भाई ने बताया की उसकी बहन का 5 अप्रैल को फोन आया था। जिसमें उसने बताया कि जब वह कॉलेज से लौट रही थी तो विक्रम, नरेश, संदीप और दो अन्य लड़कों ने उसे रास्ते में रोका और जबरन कुछ पिला दिया। वह अपने मामा के घर पहुंची और उसकी तबियत ख़राब होने लगी। जिसके बाद वह घर में लेट गई। कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। तभी उसके छात्रा के मामा उसे लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने बताया कि कुछ लड़कियां भी छात्रों का सहयोग करती थी।

कॉलेज संचालक बोला- सुसाइड पर अफसोस है
इस बारे में कॉलेज संचालक संतोष कुमार से बात की तो कहा कि लड़की के परिजनों से पता चला कि लड़की ने सुसाइड किया है। सुनकर अफसोस हुआ। हमारे कॉलेज में पढ़ने वाली हर लड़की हमारी बेटी है। घटना कॉलेज के बाहर हुई है। लड़की को कोई परेशान कर रहा था तो कॉलेज में बताती। लेकिन उसने किसी को कोई शिकायत नहीं की थी। न ही परिजनों की ओर से कोई शिकायत की गई थी। बाकी जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए। बता दें कि एफआईआर में कॉलेज का नाम शामिल है और टीचर्स के खिलाफ भी नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस प्रशासन पहुंचा जांच करने कॉलेज
घटना के बाद कल छात्रा के परिजनों ने हलैना थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद आज पुलिस हरकत में आई और पुलिस के अधिकारी कॉलेज जांच के लिए पहुंचे हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मामला कॉलेज से बाहर का है। इसलिए इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। लेकिन अगर कॉलेज प्रशासन सख्ती अपनाता तो शायद 18 साल की छात्रा आज जिन्दा होती।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments