Shani Transit 2022: आज कुंभ राशि में शनिदेव का प्रवेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य के अनुसार जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। कर्मफलदाता शनि 29 अप्रैल 2022, शुक्रवार अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश कर रहे हैं। शनि गोचर के साथ ही धनु राशि वालों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती व कर्क और वृश्चिक राशि वालों से शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी।

शनि न्याय के देवता हैं और जातक को अपने कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनिदेव मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे तो, इसका प्रभाव राशियों के अलावा देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा।

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य

जानिए शनि राशि परिवर्तन की अवधि की 3 लकी राशियां

मेष- इस राशि वालों की शनि गोचर काल की अवधि में मनोकामना का पूर्ति होगी। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। धन में वृद्धि, पदोन्नति और अधूरे काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिए आपको विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

वृषभ- इस राशि वालों के लिए शनि गोचर राजयोग कारक बन सकता है। इस दौरान आपके लिए नए कार्यों का रास्ता खुलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। इच्छाओं की पूर्ति के लिए समय उत्तम है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी।

मिथुन- शनि का गोचर मिथुन राशि वालों की सेहत में सुधार लेकर आएगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। आपको अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। शनि गोचर से पिता के साथ अनबन हो सकती है।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments