दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की जयपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला, संरक्षिका एवं संस्थापिका श्रीमती मधु शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी जी की उपस्थिति में सांगानेर स्थित परिसर में हिंदू नव वर्ष पर प्रीतिभोज का आयोजन कैलाश शर्मा जयपुर जिला अध्यक्ष मुख्य मंच द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में विनोद शुक्ला ने अपने अभिभाषण में प्लास्टिक मुक्त कचरा अभियान के अंतर्गत प्राप्त उपलब्धियों के बारे में उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी। उनके अनुसार भारत सरकार द्वारा जिस प्रकार विदेशी कचरे के आयात को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं उनका मंच के द्वारा किया गया विरोध जग जाहिर हो रहा है एवं विशेष समाचार पत्रिकाओं जैसे द हिंदू, टाइम्स ऑफ इंडिया आदि ने इस विषय को प्रमुखता से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की उपयोगिता के साथ छापा है। 

डॉक्टर विनोद शुक्ला के अनुसार राष्ट्रीय आयात बढ़ने से हमारे देश में जिन लोगों को प्लास्टिक कचरे के निस्तारण से रोजगार प्राप्त होता है उनकी समस्याएं और अधिक बढ़ जाएंगी। उन्होंने आध्यात्मिक उन्नति के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मधु शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय मंच की अगली रणनीति और कार्यप्रणाली के विषय में चर्चा करते हुए "अंबा महा अभियान" के बारे में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया |

इसी के साथ नीरज चतुर्वेदी ने देश के युवाओं को देश के निर्माण के लिए निर्विकार एवं निष्काम भाव के साथ समाज सेवा के लिए आगे आने एवं पिछली पंक्ति में खड़े देश के पिछड़े लोगों की सहायता के लिए स्वयं के समय के सदुपयोग हेतु उपस्थित लोगों से निवेदन किया।  कार्यक्रम में अंत में कैलाश शर्मा द्वारा उनकी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय समन्वयक कृष्ण उपाध्याय, एसटीएससी मंच प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा, आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुरोहित, निजी सचिव राजेंद्र धाकड़, राजेंद्र शर्मा, आईटी सेल कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह जादौन एवं नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे | कार्यक्रम का समापन चंद्र प्रकाश पुरोहित की ओजस्वी कविता एवं प्रीतिभोज के साथ किया गया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments