राजस्थान के पशुपालन विभाग में निकली बंपर भर्ती

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से पशुधन सहायक की सीधी भर्ती निकली है। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग के लिए पशुधन सहायक के 1136 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non Scheduled Area) के 981 और अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area) के 155 पद शामिल हैं। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 7वें वेतनमान के तहत 26,300-85,500 रुपए की पे स्केल दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन करना होगा। कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन करने से पहले sso id बना लें। आईडी और उसका पासवर्ड याद रखें। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर recruitment पर क्लिक करना होगा। फिर संबंधित भर्ती के आगे Apply Online पर क्लिक करके फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा।

आवेदन और परीक्षा शुल्क
कैंडिडेट्स को ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से कर्मचारी चयन बोर्ड को शुल्क भेजना है। जनरल कैटेगरी, क्रीमीलेयर कैटेगरी के ओबीसी या अति पिछड़ा वर्ग के लिए 450 रुपए फीस है। राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर कैटेगरी के पिछड़ा, अति पिछड़़ा और आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए 350 रुपए, विशेष योग्यजन और एससी-एसटी के लिए 250 रुपए, सालाना 2.50 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार के कैंडिडेट्स के लिए भी 250 रुपए परीक्षा शुल्क है।

वेतनमान
राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 7वें वेतनमान के अनुसार पशुधन सहायक पद के लिए पे मेट्रिक्स लेवल 8 और वेतनमान 26300-85500 दिया जाएगा। प्रॉबेशन पीरियड में राजस्थान सरकार के आदेश और नियमों के अनुसार पारिश्रमिक दिया जाएगा।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ सीनियर सेकेंडरी (12वीं क्लास) पास या हॉर्टिकल्चर, एनिमल हस्बेंडरी और बायोलॉजी सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास। साथ ही राजस्थान सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक की 1 या 2 साल की ट्रेनिंग। हिंदी और किसी एक राजस्थानी बोली की वर्किंग नॉलेज।

अन्य योग्यताएं
स्वास्थ्य का फिटनेस प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र पेश करना होगा।

आयु
आवेदक की उम्र (Age) 1 जनवरी 2023 को 18 साल से ऊपर हो, लेकिन वह 40 साल का नहीं हुआ हो। यदि किसी साल भर्ती नहीं निकली हो और आवेदक उस साल आवेदन के लिए पात्र हो तो उसे छूट दी जाएगी। अधिकतम 3 साल से ज्यादा उम्र में छूट नहीं दी जाएगी।


परीक्षा शुल्क जमा कराने और ऑनलाइन आवेदन का पीरियड
19 मार्च 2022 से 17 अप्रैल 2022 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन पत्र ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

परीक्षा की तारीख
पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा 4 जून 2022 को आवंटित परीक्षा केन्द्रों पर होगी।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments