आयुर्वेदिक मसाज के बहाने जयपुर घूमने आई विदेशी युवती से रेप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पिंकसिटी जयपुर में होली पर घुमने आई एक विदेशी महिला से रेप का मामला सामने आया है। आयुर्वेदिक मसाज करने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। सिंधी कैंप थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को पकड़ लिया है |

सीआई गुंजन सोनी ने बताया कि नीदरलैंड की रहने वाली 30 वर्षीय युवती से रेप हुआ है। करीब 5 दिन पहले वह होली त्योहार देखने के लिए अपने ग्रुप के साथ राजस्थान आई थी। सिंधी कैंप इलाके में स्थित एक पीजी में विदेशी पर्यटकों का ग्रुप रुका हुआ था।

मसाज के बहाने जबरन रेप किया
बुधवार शाम को विदेशी युवती ने आयुर्वेदिक मसाज करने के लिए एक युवक को बुलाया। रूम में मसाज के दौरान आरोपी युवक ने लिमिट क्रॉस कर दी। पीड़िता के विरोध के बाद भी युवक ने उसके साथ जबरन रेप किया। इसके बाद वहां से भाग निकला।

केरल भागने वाला था आरोपी
गुरुवार को थाने पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल करवाकर कोर्ट में पीड़िता के बयान कराए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी केरल भागने की फिराक में था।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments