जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे हैरान रह गए। बच्ची ने जब अपने ही नाना के बारे में मां को बताया तो मां की हालत खराब हो गई। मामला करधनी थाना क्षेत्र का है। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मूल रुप से अलवर और हाल खोराबीसल निवासी बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दी है कि बच्ची अपनी मां के साथ नाना के यहां गई हुई थी।
इस दौरान किसी काम से मां बाजार चली गई और बच्ची को उसके नाना को सौंप गई। वापस जब मां लौटी तो बच्ची मां के आंचल से लिपटकर खूब रोई। बच्ची ने बताया कि उसके नाना ने उसके कपड़े निकालकर उसके साथ गंदा काम किया। उसे परेशान किया और जब वह रोई तो उसे चॉकलेट दे दी। साथ में मोबाइल फोन खेलने के लिए दे दिया। इसकी जानकारी जब बच्ची के पिता को लगी तो मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना तीन माह पुरानी है। परिजनों ने जो रिपोर्ट दी है। उस में बताया गया है कि सात साल की बच्ची के साथ उसके 65 साल के नाना ने रेप किया। बच्ची को दर्द हुआ तो उसका ध्यान भटकाने के लिए पहले मोबाइल फिर चॉकलेट दी। तीन माह तक परिजन क्यों मामले में चुप रहे। इस की भी जांच की जाएगी। तीन माह पूर्व हुए इस गम्भीर घटनाक्रम को लेकर परिजन आखिर चुप क्यों बैठे रहे एक बड़ा सवाल है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद बच्ची का मेडिकल करवाया है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments