हर्षोल्लास के साथ मनाई फेयरवेल पार्टी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) अजमेर रोड स्थित डी. एन. पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुनेश गुर्जर जयपुर हेरिटेज महापौर, अध्यक्षता मदन लाल शर्मा पार्षद वार्ड नंबर 59, विशिष्ट अतिथि राधेश्याम बोहरा पार्षद वार्ड नंबर 56 ने दीप प्रज्वलन करके किया |

इसके बाद विद्यालय डायरेक्टर बीपी गुर्जर ने अतिथियों को साफा व माला पहना कर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया | इसी दौरान रंग बिरंगी पोशाकों में छात्र - छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया |

इसी कड़ी में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर उपहार भेंट  किए | विद्यालय डायरेक्टर बीपी गुर्जर ने इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला | समाजसेवी सुनील जैन ने बच्चों को जीवन में सफल होकर नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी |

विद्यालय प्रधानाचार्य संतोष देवी गुर्जर ने गुरु व शिष्य का अटूट विश्वास बताया कि हम कोशिश करें तो अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे | कार्यक्रम के दौरान अतिथि द्वारा विद्यालय के समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित भी किया गया |

अंत में मुनेश गुर्जर ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रगति पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी मंच संचालन पुरुषोत्तम शर्मा ने किया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments