आप ने दिया राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्मो की घटनाओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्मो व बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आम आदमी पार्टी ने आप नेता विनीत शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चारण को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।

आप नेता कीर्ति पाठक, विनीत शर्मा व अमित लियो ने बताया कि ये बेहद निंदनीय है कि पति-बच्चो के सामने दलित महिला के साथ गैंगरेप किया गया । वही बाड़मेर को नाबालिक छात्रा ने दुष्कर्म के बाद धमकियों से आहत होकर आत्महत्या करनी पड़ी व जयपुर के ही अधिवक्ता की 2 नाबालिग पुत्री 45 दिन से लापता है । 

आप नेता अंजना शर्मा व रेखा गुलाटी ने बताया कि राजस्थान में बलात्कार के मामले आये दिन सामने आ रहे है जिससे प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति स्पष्ट होती है । आप नेता अभिषेक सांघी व अंकुश गुप्ता ने बताया कि पार्टी द्वारा अपराधियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने व प्रदेश में कानून-पुलिस सुधार के लिए बड़े कदम उठाने की मांग की । 

इस दौरान आप नेता कीर्ति पाठक, विनीत शर्मा, अमित लियो, अंजना शर्मा, रेखा गुलाटी, अभिषेक सांघी, अंकुश गुप्ता, आजम खान, विकास दुआ, अवतार सिंह, अंकित गोयल आदि मौजूद रहे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments