गैर शैक्षणिक कार्यो के विरोध में जिलाधीश के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) 23 मार्च को जिले में बीएलओ के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों द्वारा शिक्षक संघ सियाराम व शिक्षक महासंघ, शिक्षक संघ अम्बेडकर  के बैनर तले उपखण्ड अधिकारी हर्षित वर्मा को ज्ञापन दिया गया । 

शिक्षक संघ के जिला मंत्री अमित योगी व महासंघ प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष पिंगोलिया ने बताया कि राजस्थान के शिक्षक पर्यवेक्षक व बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं जो मुख्य रूप से चुनाव कैसे राष्ट्रीयकृत कार्यों के लिए नियत किये गए  है ।इस संबंध में पर्यवेक्षक व  BLO के रूप में अन्य विभागों से संबंधित अमूमन सभी कार्यों, जिम्मेदारियों को बीएलओ पे डाल कर उन्हें पाबंद करना उनके मूल कर्तव्य के प्रति उन्हें दूर करना है जो न्यायोचित नहीं है ।

अधिकांश शिक्षक अपने कार्यरत विद्यालयों से कतिपय दूर स्थानों पर बीएलओ का कार्य संपादित कर रहे हैं जिनके लिए दोनों जगहों की जिम्मेदारियां संपादित करना संभव नहीं है ।विद्यालय से BLO भाग संख्या वाले स्थान पर पहुंच कर सर्वे करना जमीनी स्तर पर कार्य कुशलता से परे है ।  

शिक्षक की शिक्षक होने के साथ परिवार व सामाजिक जिम्मेदारियों में भी है । विद्यालय से आने के पश्चात परिवार को संभालने की बजाय एक दूसरी ड्यूटी में जोता जाना  मानवीय दृष्टिकोण से भी उचित नहीं है । वर्तमान में विद्यालयों में शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण कार्य बोर्ड की परीक्षाओं का चल रहा है।  शिक्षकों के मूल कर्तव्य के प्रति गैर जिम्मेदाराना या ध्यान भटकाने वाला या किसी भी अन्य कार्य का आदेश उन्हें उनकी कार्य के प्रति निष्ठा से दूर करने वाला आदेश होगा जो कि उचित नहीं है।

शिक्षकों के मूल कर्तव्य से अलग हटाकर उन्हें इस तरह से मानसिक शारीरिक व आर्थिक रूप से पीड़ित प्रताड़ित या अतिरिक्त बोझा डालने वाला आदेश किसी भी पक्ष में न्यायोचित नहीं है । वर्तमान में चल रहे संबल अभियान के लिए अन्य विभागीय कार्मिकों को भी लगाया जाना चाहिए। 

संगठन शिक्षकों के वर्तमान  में  निकाले जा रहे गैर शैक्षणिक आदेशों पर पुनर्विचार कर शिक्षकों को  इस कार्य से मुक्त करने या इस संपूर्ण कार्यक्रम को आगे ग्रीष्म अवकाश में संपादन के आदेश प्रसारित करने की माँग करता है ताकि  शिक्षक शिक्षा विभाग के कार्यों  के प्रति न्याय पूर्ण व्यवहार  कर सके ।


 

इस दौरान शिक्षक संघ के अतिरिक्त महामंत्री मुकेश हाटवाल, महासंघ के संघर्ष समिति संयोजक संजय यादव, उपशाखा अध्यक्ष हनुमान सहाय खटीक, दयानंद कुमावत, भाग चंद पिंगोलिया, वैभव जैन, हंसराज कुमावत,रामगोपाल चौबे, अजय गौतम, सुरेश अग्रवाल, मुकेश भार्गव, उमाशंकर शर्मा, हनुमान माली,  राम सिंह दादरवाल, भंवर लाल नायक , अर्जुन यादव, कमलेश सोनी, बनवारी लाल बुनकर, डॉ कल्याण सहाय जाट  राजकुमार केकाडिया, सीताराम नारोलिया, बुद्धि प्रकाश वर्मा, शैतान चाहर, ओम प्रकाश स्वामी सहित  बीएलओ व पर्यवेक्षक शिक्षक मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments