जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था द्वारा विश्व जल दिवस पर हुई संगोष्ठी आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जीवन सुरक्षा एवं पर्यावरण रक्षा संस्था द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष में धोली मंडी चौमूं में जल संरक्षण पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं चौमू तहसील प्रभारी गजानंद शर्मा के सानिध्य तथा चोमू तहसील अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया |

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा की जल ही जीवन है ,जल संकट विश्व की सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभर रहा है | इस समस्या का मुख्य समाधान जल संरक्षण  को हमारी दैनिक आदत का हिस्सा बनाना होगा | चौमू तहसील प्रभारी गजानंद शर्मा ने कहा कि वर्षा जल संग्रहण को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए |

चौमूं तहसील अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा की जल के बिना जीवन संभव नहीं है, जीवन के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए जल संरक्षण जरूरी है  | 

भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को संस्था की ओर से दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया | उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई  | 

इस अवसर पर राकेश जीतरवाल ,सोनू बंसल ,मोहन लाल यादव ,राकेश यादव ,संजय चौधरी, सोनू शर्मा ,मदन लाल जाट, ज्योति सैनी ,आदित्य चौधरी ,रोशन चोपड़ा  आदित्य शर्मा आदि  ने भी अपने विचार व्यक्त किए |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments