जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर की वूमन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली 501 महिलाओं को "महिला गौरव अवार्ड" से नवाजा गया |
समारोह के मुख्य अतिथि चौमूं विधायक और प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरी इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रीज नोएडा के सीईओ धैर्य सूरी, विशिष्ट अतिथि एसएमएस हॉस्पिटल के सीनियर कोर्डियोलोजिस्ट डॉक्टर रामगोपाल यादव, सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर मनु अरोड़ा, सूरी इंडस्ट्रीज डायरेक्टर हनी सूरी, वूमन वेलफेयर सोसाइटी कालाडेरा से कोऑर्डिनेटर राज कौर, महारकला सरपंच मीनू महेंद्र सैनी, वूमन वेलफेयर फेडरेशन प्रभारी संतोष यादव, जाटावाली सरपंच सुभाष जांगिड़, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रकाश हाटवाल, ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर जितेंद्र मीणा, कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर राजेंद्र शर्मा, सच्चिदानंद स्कूल डायरेक्टर बाबूलाल कुमावत,गोल्डन बेल्स अकैडमी के प्रिंसिपल हिम्मत सिंह,मैनेजर सरोज चौधरी रहे |
मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है | महिलाएं वह सभी काम कर सकती हैं जो पुरुष करते हैं | महिलाओं का मान - सम्मान हमें करना चाहिए |
सोसायटी अध्यक्ष जगविंदर कौर ने कहा कि महिलाओं को अब आगे आना होगा और अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी | सबसे बड़ा हक है शिक्षा, क्योंकि शिक्षा से ही हम सब कुछ हासिल कर सकती हैं | अगर शिक्षित हो गए तो हमें हमारे सभी अधिकार मिल जाएंगे | हमें खुद को घर से बाहर निकलना होगा तभी हम इस समाज को बदल पाएंगे |
इस दौरान गोल्डन बेल्स अकैडमी के स्टूडेंट द्वारा एक से बढकर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए | समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों , प्रतिभावान छात्र - छात्राओं, जरूरतमंद महिलाओं को भी सम्मानित किया गया | मंच संचालन नेहा शर्मा और संजय शर्मा ने किया |
इस दौरान सोसाइटी मेंबर सरोज चौधरी, मोनिका शर्मा, बबीता सैनी, सीमा जांगिड़, शकुंतला सोगन, सीता यादव, मंजू कुमावत, भारती, रजनी सैनी,अन्नु महादेव,पूर्णिमा,भगवती गोरा आदि भी मौजूद रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments