जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ/जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर देहात की तरफ से विधानसभा क्षेत्र चोमू के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा काला दिवस मनाया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका चौमूँ से इकट्ठा होकर पैदल मार्च विरोध करते हुए थाना मोड़ चौराहे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाया।
अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर जिला महामंत्री रफीक नागौरी, विधानसभा क्षेत्र चौमूँ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी फैयाज पठान एवं नगर मंडल अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद गोरी ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश में सत्ता के मद में बैठी कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले 3 सालों में अल्पसंख्यकों की अनदेखी की जा रही है। जिसके विरोध में आज अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया गया है।
इस मौके पर चौमूँ विधानसभा प्रभारी फयाज पठान, भाजपा जयपुर जिला देहात (उत्तर) अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रफीक नागोरी, नगर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद गोरी, भाजपा गोविंदगढ़ अध्यक्ष सिराजुद्दीन खान, जमवारामगढ़ मंडल अध्यक्ष रजाक खान, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष सदीक दीवान, जिला महामंत्री जमील खान, जिला उपाध्यक्ष सलीम शाह, मीडिया प्रभारी इकबाल न्यारिया, नगर महामंत्री हाजी इस्लाम तेली, उपाध्यक्ष मोहसिन खान, जिला मंत्री इकरामुद्दीन दीवान, ताला उपाध्यक्ष इमामुद्दीन खान, मंत्री रफीक खान, जहूर, असन खान, राजू, इरफान चौहान, शाहरुख खान, नवाब अली, नगर महामंत्री माहिर गौरी, अजरुद्दीन शेख, हनीफ खान सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments