जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
(संस्कार सृजन) ग्रहों की स्थिति- अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य ने बताया कि आज राहु वृषभ, मंगल तुला राशि में हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र धनु राशि में, शनि मकर राशि में, गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं।
मेष- बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां बहुत प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। चाहे आपका स्वास्थ्य हो, संतान हो प्रेम या शासन-सत्ता पक्ष हो। सब पर ध्यान देकर चलें। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। लाल वस्तु पास रखें।मिथुन- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा डिस्टर्बिंग समय रहेगा लेकिन किसी की कुछ भी नहीं चलेगी। आप सही चलते रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।
अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य |
कर्क- मन-मस्तिष्क साथ नहीं देगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। अक्रामकता और डिप्रेशन से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार भी करीब-करीब मध्यम रहेगा। बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली की शरण में बने रहें।
सिंह- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी रोक दें। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार की आशंका है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी करीब-करीब ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
कन्या- पराक्रम रंग लाएगा। कई तरह के लोग साथ निभाएंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है। नाक-कान-गला की कुछ परेशानी हो सकती है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला- आर्थिक कोई रिस्क न लें। पैसे डूब जाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश बिल्कुल न करें। कुटुम्बीजनों से तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम है। सिरदर्द, नेत्रविकार हो सकता है। प्रेम , व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक- ग्रहों का जमावड़ा लगा है। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे होता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु का दान करें।
धनु- मन परेशान रहेगा। राज सत्ता पक्ष से कुछ खराब स्थिति दिख रही है। अपनों से, बड़ों से उलझें नहीं। इस समय परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। बजरंग बली की अराधना करते रहें। केसर का तिलक लगाएं।
मकर- आर्थिक मामले बहुत अच्छे से निपट जाएंगे। मन परेशान रहेगा। भ्रामक समाचार मिल सकता है। अंतत: लाभ मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ- कोर्ट-कचहरी में संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम गति से ठीक होगी। गणेश जी की अराधना करें। लाल वस्तु का दान करें।
मीन- अपमानित होने का भय है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.
0 Comments